, March 23 -- सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी घाटों पर तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग एवं मजबूत रेलिंग की व्यवस्था की गई है। खतरनाक घाटों को लाल कपड़े से तरह पूरी तरह सील कर दिया गया है तथा वहां प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साइनबोर्ड एवं बैनर के माध्यम से भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों के एक किलोमीटर दायरे को 'नो टॉलरेंस एरिया' घोषित किया गया है, जहां किसी भी प्रकार की गंदगी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सड़कों एवं ओवरब्रिज की नियमित धुलाई, जल छिड़काव एवं अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई हैपटना नगर निगम की ओर से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि छठ पर्व के दौरान विशेषकर प्रातःकालीन अर्घ्य के समय हर स्तर पर प्रशासनिक सतर्कता बनी रहे। सभी अधिकारी एवं कर्मी 24x7 अलर्ट मोड में रहेंगे तथा प्रत्येक घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।छठ महापर्व के दौरान सभी घाटों पर होने वाली गतिविधियों की सतत एवं प्रभावी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के द्वारा किया जाएगा।

प्रत्येक घाट पर साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं पर 24x7 पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अव्यवस्था की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। इसके माध्यम से प्रशासन द्वारा समन्वित एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित