, March 30 -- मंत्री ने कहा कि एनएफसीएसएफ नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से विभाग को उन्नत गन्ना किस्मों की उपलब्धता एवं प्रचार-प्रसार, आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाना, सिंचाई, पोषण एवं कीट प्रबंधन में सुधार, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों को गन्ना के क्षेत्र में शामिल कर योजना के कार्यान्वयन एवं राज्य में गन्ना के विकास में सहायता मिलेगी। इस पहल से न केवल गन्ना उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही. बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार और नई मिलों की स्थापना को भी गति मिलेगी। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है कि बिहार को गन्ना उत्पादन और चीनी उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना, किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना, और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।
अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के साथ ही सरकार ने बंद मिलों को खोलने के साथ ही 25 नई चीनी मिले स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों के लिए गन्ना जरूरी है। इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस वर्ष सकरी और रैयाम चीनी मिलों के निर्माण कार्य के शुभारंभ की प्रक्रिया में सरकार तत्पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित