, March 31 -- अब युवा स्थानीय स्तर पर डेयरी, पोल्ट्री, खाद्य प्रसंस्करण तथा अन्य लघु उद्योगों की स्थापना कर रहे हैं। गाँवों तक बेहतर सम्पर्कता सुनिश्चित होने के कारण कच्चे माल की उपलब्धता और तैयार उत्पादों के विपणन में किसी प्रकार की बाधा नहीं रह गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी सुदृढ़ सड़कों के कारण बेहतर हुई है। अब एम्बुलेंस सेवाएं समय पर गाँवों तक पहुंच रही हैं, जिससे गंभीर परिस्थितियों में जीवन रक्षा संभव हो रही है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स और अन्य आधुनिक सेवाओं का विस्तार भी ग्रामीण क्षेत्रों तक हो रहा है, जो ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बना रहा है।

ग्रामीण कार्य विभाग का हर बसावट तक बारहमासी सड़कों का संकल्प अब धरातल पर उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। मजबूत सड़क अवसंरचना के माध्यम से बिहार के गाँव तेजी से आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे एक सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण संभव हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित