, March 12 -- समीक्षा बैठक में सभी जिलों में आम जनता के शिकायतों के समाधान के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना का निर्देश भी दिया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखें तथा उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दें। घरेलू गैस सिलिन्डर वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति उपलब्ध हो सके।
इंडियन ऑयल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह बिहार झारखंड के राज्य प्रमुख अनूप कुमार समान्तराय ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। अतः उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। आईओसी द्वारा वर्तमान कुछ तकनीकी समस्या के कारण ओटीपी को स्थगित कर दिया गया है।
बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया की राज्य में पेट्रोल, डीज़ल की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। पीएनजी गैस के सप्लाई में भी कोई समस्या नहीं है।
विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है और आवश्यकतानुसार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
समीक्षा बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त एवं उपमहानिरीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार सहित विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित