, April 8 -- गन्ना उद्योग विभाग के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण होगा। इसके लिए 13 अंको वाला डीबीटी आईडी दर्ज करना होगा। ओटीपी के माध्यम से उसका सत्यापन करना होगा। इसके बाद नाम, पता, आधार नंबर एवं बैंक विवरण का मिलान करें। जब उसे सबमिट किया जाएगा तो गन्ना पंजीकरण आईडी प्राप्त हो जाएगी।

विभाग के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराने से गन्ना किसानों को सभी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बीज और कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान का लाभ मिलेगा। अनुदान की राशि सीधे लाभुक के बैंक खाता में जाएगी। इसके अलावा किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की सुविधा प्राप्त होगी।

इसे लेकर ईंख आयुक्त ने राज्य के गन्ना किसानों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, जिससे उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित