पटना, अप्रैल 10 -- बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का योगदान अतुलनीय है।

श्री पांडेय ने आज मुख्यमंत्री श्री कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में श्री कुमार का योगदान अतुलनीय है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, सुशासन की छवि, कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए उनका सतत प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मंत्री ने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में राज्य ने सतत विकास किया, आधारभूत संरचना और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई उंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सृजन समेत कई मामले में बिहार आगे बढ़ा है। श्री कुमार के अनुभव और दूरदर्शी सोच से देश को और अधिक मजबूती एवं नई दिशा प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित