पटना , अप्रैल 01 -- बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं उद्योगोन्मुख बनाया जाना आवश्यक है। सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार के अतंर्गत मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित आईटी-आईटीईएस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, युवाओं की भागीदारी एवं रोजगारपरक परिणामों की दिशा में चल रहे प्रयासों की गहन समीक्षा की गई।
सुश्री श्रेयसी सिंह ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की भागीदारी, रोजगार से जुड़ी संभावनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता की गहन समीक्षा की।
इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं उद्योगोन्मुख बनाया जाना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित