पटना , मई 2 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद संभावित कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।
दोनों नेताओं के बीच आज हुई मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। सूत्रों के अनुसार बैठक में कैबिनेट विस्तार और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के भीतर बेहतर राजनीतिक तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित