, April 8 -- आदेश में कहा गया है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शैक्षणिक गतिविधियां तत्काल प्रारंभ की जाएं। प्रारंभिक चरण में यह विद्यालय हनुमान नगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी गांव में अस्थायी रूप से संचालित होगा, जहां बाल वाटिका (पूर्व-प्राथमिक) स्तर-1 से 3 तथा कक्षा एकसे पांच तक एक-एक सेक्शन के साथ पढ़ाई शुरू होगी। आगे चरणबद्ध तरीके से कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा।
केवीएस ने प्रवेश प्रक्रिया और शेष औपचारिकताओं को 30 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या-1 एवं केंद्रीय विद्यालय-2 दरभंगा के प्राचार्य ऋषि रमण ने बताया कि दरभंगा वह पहला जिला है, जहां भूमि हस्तांतरण और अस्थायी व्यवस्था सहित सभी शर्तें पूरी कर ली गई हैं, जिससे केवी संख्या-3 को तुरंत स्वीकृति मिल सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित