, April 8 -- गौरतलब है कि दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन के समीप साढ़े 13 एकड़ में पहला केंद्रीय विद्यालय अपने भवन में कार्यरत है। केवी संख्या-2 दरभंगा का स्थायी भवन कोल्हंटा पटोरी में पांच एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन है, जबकि फिलहाल यह विद्यालय केवी संख्या-1 परिसर में शिफ्ट व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, केंद्र की नीति के तहत राज्य सरकारों को भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराने के साथ अस्थायी भवन और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करनी होती हैं, जिसके बाद ही केवीएस संचालन की अनुमति देता है।

दरभंगा में केवी संख्या-3 की स्थापना से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी, खासकर एम्स जैसे बड़े संस्थान के प्रस्तावित विकास को देखते हुए यह बहुत अनिवार्य भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित