, May 11 -- बैठक में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-द्वितीय तथा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता, समन्वय और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

वहीं अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा कि विभाग द्वारा विकास योजनाओं की सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित