, March 12 -- पटना नगर निगम के नगर आयुक्त द्वारा सभी पाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जारी संपत्ति कर वसूली अभियान पूरी गंभीरता और सख़्ती के साथ चलाया जाए । उन्होंने शहर के सभी भवन एवं प्रतिष्ठान स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना बकाया संपत्ति कर जमा करें और नगर निगम की डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर बकाया कर का भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पटना नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था के तहत आमजन 9264447449 व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से घर बैठे ही संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। इस चैटबॉट के जरिए नागरिकों को 24x7 संपत्ति कर भुगतान तथा सेल्फ असेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है। इस माध्यम से भुगतान करने पर नागरिकों को तुरंत डिजिटल रसीद भी प्राप्त हो जाती है और इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है।

पटना नगर निगम की टीम द्वारा संपत्ति कर संग्रहण के साथ ही नयी संपत्ति का कर निर्धारण डोर टू डोर और ऑन स्पॉट किया जा रहा है।इसके लिए शहरवासी टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुक कराये जाने के बाद पटना नगर निगम की टीम उनके घर-प्रतिष्ठान पर जाकर कर निर्धारण/ पुनर्निधारण का काम पूरा करेगी। इस अभियान में अभी तक 66 सौ नई सम्पत्ति को जोड़ा गया है।

पटना नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है।

पटना नगर निगम के मुख्यालय एवं अंचल कार्यालयों में भी जाकर संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है।प्रतिदिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सभी वार्डों में पटना नगर निगम की टीम जाकर कर संग्रहण कर रही है।पेटीएम, फोन पे, गूगल पे एवं अन्य यूपीआइ के माध्यम से घर बैठे अपना संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित