पटना , अप्रैल 8 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपनी प्रवास यात्रा के दौरान सहरसा में कहा कि प्रदेश और समूचे देश में भाजपा की सफलता कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है।
श्री सरावगी के सहरसा के बलुआ चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है, जो बिहार को सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर स्थापित हो पाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है और आज जिस मुकाम पर है, वह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित