, April 27 -- डीआईजी श्री सिंह ने बताया कि नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों एवं जाली नोटों की तस्करी समेत अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ 128 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 146 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही 95 किलो डोडा, 590 किलो गांजा, दो लाख रुपये नगद, कफ सिरप, अफीम समेत अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की बरामदगी भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तस्करी समेत अन्य अनैतिक गतिविधियों के हिसाब से संवेदनशील जिलों में सीतामढ़ी, बेतिया, मधुबनी, बगहा, सुपौल, अररिया समेत अन्य शामिल हैं। सीमा क्षेत्र में 15 किमी अंदर की तरफ मौजूद अतिक्रमण को हटाया गया है। मौजूद सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच भी की जा रही है। मनी एक्सचेंज केंद्र भी सरकार की तरफ से खोले गए हैं।

डीआईजी ने कहा कि सीमा पार से नकली नोटों, कई तरह के विलुप्त प्राय जानवर, कई जानवरों की खाल, पशु तस्करी, यूरिया, गांजा, अफीम, डोडा, नशीले रासायिक पदार्थ समेत ऐसे कई प्रतिबंधित सामानों एवं पदार्थों की तस्करी का मुख्य मार्ग है। इस तरह की तमाम गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष टीम खासतौर से चौकसी बरत रही है। एसटीएफ की तरफ से भी लगातार इन मामलों में कार्रवाई की गयी है।

डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भी बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम गई हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में होने वाले अपराधों में शामिल बिहार के अपराधियों को दबोचने में भी एसटीएफ की भूमिका काफी अहम रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित