, March 24 -- कार्यक्रम की खास बात रही सीधा संवाद और सहभागिता, जहाँ मरीजों और उनके परिजनों ने खुलकर अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस संवाद ने मरीजों के मन में भरोसा और सकारात्मकता का संचार किया।संक्रमण से बचाव के सरल उपायों जैसे मास्क का उपयोग, खांसते समय मुंह ढकना और हवादार वातावरण में रहने को भी व्यवहारिक तरीके से समझाया गया ताकि मरीज अपने दैनिक जीवन में इन्हें आसानी से अपना सकें।

कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक और प्रेरक क्षण तब आया जब सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ यह संकल्प लिया कि "टीबी हारेगा, देश जीतेगा"यह संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर मरीज के स्वस्थ भविष्य और एक टीबी-मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।अंत में मरीजों को जागरूकता सामग्री प्रदान की गई जिससे वे सही जानकारी के साथ अपने उपचार की यात्रा को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा सकें।

यह पहल न केवल जानकारी देने का माध्यम बनी, बल्कि मरीजों के मन में विश्वास, साहस और उम्मीद जगाने की एक सशक्त कोशिश भी साबित हुई क्योंकि हर मरीज की मुस्कान ही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित