, April 29 -- वहीं, बीआईए के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयनका ने औद्योगिक निवेश को लेकर सरकार की नीतियों और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमुई में करीब 7100 करोड़ रुपये के निवेश की रूपरेखा तैयार हो चुकी है, जिसमें कुछ परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने होटल उद्योग, सैटेलाइट सिटी और इको-टूरिज्म पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण में दी जा रही रियायतों को उन्होंने निवेशकों के लिए बड़ा अवसर बताया।
पूर्व अध्यक्ष के.पी. केशरी ने जमुई की भौगोलिक स्थिति को इसकी बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि देवघर और कोलकाता के निकट होने से यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन हब बन सकता है।
जिला पदाधिकारी नवीन ने अपने संबोधन में जमुई को 'बिहार का कोहिनूर' बताते हुए कहा कि अब यह जिला नक्सलवाद के साए से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। उन्होंने सिमुलतला में वेलनेस सेंटर स्थापित करने और जिले के समग्र विकास के लिए तेज गति से कार्य करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित