बिलासपुर , मार्च 28 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन से जुड़ा एक मामला आज सामने आया है। कोटा क्षेत्र स्थित एक निजी रिसॉर्ट में कथित रूप से प्रतिबंधित वन्यजीव हिरण के मांस के उपयोग की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए परिसर में छापेमारी की।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान रिसॉर्ट के किचन से संदिग्ध पका हुआ मांस बरामद किया गया, जिसे जब्त कर परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है। प्रारंभिक कार्रवाई में रिसॉर्ट के प्रबंधन से जुड़े चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित