जयपुर , मार्च 07 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य के नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने शनिवार को जयपुर में स्टेट हैंगर पर राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई अड्डों पर विकास कार्य, कनेक्टिविटी फ्लाइट सहित प्रदेश में नागरिक उड्डयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

कोटा बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले यहां यह चर्चा की गयी। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अध्यक्ष एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया विपिन कुमार, प्रमुख शासन सचिव नागरिक उड्डयन विभाग नवीन जैन सहित मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित