कोटा , अप्रैल 18 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से राजस्थान में अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वह क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री बिरला रविवार सुबह साढ़े आठ बजे बालाजी नगर स्थित परशुराम वाटिका में आयोजित परशुराम जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसके पश्चात मध्याह्न 12 बजे गणेश नगर स्थित श्री देवनारायण बड़ा मंदिर में श्री वीर गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वह दशहरा मैदान में यादव समाज द्वारा आयोजित अनाथ एवं विधवा महिलाओं की पुत्रियों के निःशुल्क विवाह सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

श्री बिरला अपराह्न बजे बून्दी जिले के कापरेन में सत्ताईसा मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम साढ़े पांच बजे बून्दी स्थित परशुराम वाटिका में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित