जयपुर , मार्च 21 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।
श्री बिरला और डॉ यादव ने श्री शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने जनकल्याण एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित