नयी दिल्ली , जनवरी 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और विभिन्न क्षेत्रों में देश आगे बढ़ रहा है तो इसकी बुनियाद में मजबूत लोकतंत्र का आधार और हमारी संसद द्वारा बिना भेदभाव के हर व्यक्ति के विकास की कल्याणकारी योजनाएं हैं।

श्री मोदी ने राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों तथा पीठासीन अधिकारियों (सीएसपीओसी) के 28वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदस्यों को बताया कि जिस कक्ष में यह सम्मेलन हो रहा है वह ऐतिहासिक कक्ष है और यहीं से भारतीय संविधान के निर्माण की यात्रा शुरू हुई और सात दशक तक इसी कक्ष ने भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित