बैतूल , फरवरी 01 -- मध्यप्रदेश के बैतूल की जनपद पंचायत में लाखों रुपये के बिजली बिल घोटाले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वेंडर को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

कोतवाली पुलिस सूत्रों के अनुसार जनपद पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के बाद उजागर हुआ था, जिसमें बिजली बिलों के भुगतान में गड़बड़ी पाए जाने पर भृत्य/कंप्यूटर ऑपरेटर छत्रपाल मर्सकोले, वेंडर धर्मेंद्र वरकडे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

इस मामले में पुलिस ने वेंडर कढाई निवासी धर्मेंद्र वरकडे को 30 जनवरी को हिरासत में लेकर अगले दिन न्यायालय में पेश किया। मुख्य आरोपी छत्रपाल मर्सकोले फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस प्रकरण की जांच जारी है, अन्य संलिप्त लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित