भरतपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान के भरतपुर में नदबई के महरमपुर रोड क्षेत्र में मंगलवार देर रात पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के दौरान एक मकान पर गिरी बिजली से घर की सीढ़ियों में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर के खिड़की दरवाजो के शीशों के साथ मकान के सीढ़ियों बाले हिस्से के परखच्चे उड़ने के साथ आसपास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गये।
दिलीप शास्त्री के मकान पर गिरी बिजली से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को प्रशासन की एक टीम ने मौके पर पहुच हालात का जायजा लिया। बताया गया कि धमाके के साथ फटा सिलेंडर घर से करीब100 मीटर दूर जाकर गिरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित