भरतपुर , मई 01 -- राजस्थान में डीग के नगला चाहर गांव में गुरुवार रात बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गयी।

प्रशासनिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पशुपालक जसराम जाट की भैंस खेत के पास बंधी हुई थी। अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जो सीधे भैंस पर पड़ी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित