बुलन्दशहर , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलन्दशहर पुलिस ने बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 170 किलोग्राम तांबे की सिल्ली व तार (अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये), अवैध असलहा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी बरामद की है।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 10/11 फरवरी 2026 की रात थाना गुलावठी पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिजली ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 170 किलोग्राम तांबा, अवैध हथियार, कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम इकराम, तारीख और मुशाहिद बताये।
पुलिस ने इस संबंध में थाना गुलावठी में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित