तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 29 -- केरल में लगातार बिजली कटने को लेकर बढ़ती लोगों की चिंता के बीच राज्य के बिजली मंत्री के. कृष्णनकुट्टी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में निर्धारित बिजली कटौती लागू नहीं की गयी है, बल्कि अत्यधिक मांग के कारण ग्रिड पर दबाव बढ़ने से तकनीकी व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं।
श्री कृष्णनकुट्टी ने कहा कि मौजूदा बाधाएं "लोड के कारण होने वाली ट्रिपिंग" का परिणाम हैं। यह एक सुरक्षा तंत्र है, जिसके तहत मांग क्षमता से अधिक होने पर व्यापक ग्रिड विफलता रोकने के लिए कुछ हिस्सों की आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है।
उन्होंने बताया कि ऐसे व्यवधान सामान्यतः कुछ मिनटों के लिए होते हैं और मौजूदा भीषण गर्मी के कारण बिजली खपत में अचानक वृद्धि इसकी मुख्य वजह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित