चेन्नई , फरवरी 23 -- कॉमरेड एवं 100 वर्षीय आर नल्लाकन्नू की सेहत में गिरावट आई है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
श्री नल्लाकन्नू कुछ महीने पहले 100 साल के हुए थे। उन्हें पिछले 20 दिनों से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार हो रहा है। विशेषज्ञों और डॉक्टरों से मिले सबसे अच्छे इलाज के बावजूद पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत में गिरावट आई है।
सभी राजनीतिक पार्टियों के बहुत सम्मानित नेता नल्लाकन्नू, कम्युनिस्ट आंदोलन के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं, जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी श्रमिकों की भलाई और अधिकारों के लिए लगा दी। भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन की स्थापना करने वाले आखिरी जीवित नेता हैं। यह खबर सुनकर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन आज रात फिर से उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रदेश सचिव वीरमुरुगन की मौजूदगी में डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में बात की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित