चुरु , जनवरी 16 -- राजस्थान में चूरू जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बालक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक मौलवी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक सुनील झाझड़िया ने मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को बताया 14 जनवरी क़ो चूरू के अगुणा मौहल्ले के बीहड़ में जमा गंदे पानी में 13 वर्षीय बालक का शव मिला था। उसकी जांच के दौरान पुलिस ने बालक के गले पर कपडा लिपटा पाया।
उन्होंने बताया कि इस सुराग के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो एक मौलवी को संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने दरगाह में रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी मौलवी हुसैन क़ो हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने कबूला की उसी ने बालक की बीहड़ में ले जाकर कपड़े से गला घोंटकर हत्या की और फिर उसके शव क़ो गंदे पानी में फेंक दिया।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि उक्त मौलवी की बालक की बहन पर गंदी नजर थी। इसकी जानकारी बालक क़ो हुई तो उसने इसकी शिकायत अपने पिता और मोहल्ले वालों में कर दी। समाज में बदनामी और शिकायत से खफा मौलवी ने उसकी हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित