देवरिया, जनवरी 19 -- बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान में देवरिया में 20 व 21 जनवरी को देवरिया में 2498 मतदाता अपने-अपने मत का प्रयोग करेंगे।
बार काउंसिल के दूसरे चरण का मतदान 20 व 21 जनवरी को होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 17 जिले शामिल हैं। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव 25 सदस्य पद के लिए हो रहा है। जिसमें करीब दो लाख 49 हजार 808 मतदाता हैं।25 पद के लिए हो रहे चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपने अपने भाग्य को आजमा रहे हैं।
देवरिया में बार काउंसिल चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां करीब करीब पूरी हो चुकी हैं। मतदान स्थल दीवानी कचहरी परिसर प्रत्याशियों के बैनर और पोस्टर से सज चुका है। देवरिया जिले से भी तीन प्रत्याशी सिंहासन गिरी,प्रमोद कुमार और विजय कुमार तिवारी भी चुनाव मैदान में हैं।इसी तरह बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन रहें तथा प्रत्याशी श्रीनाथ त्रिपाठी भी देवरिया जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वरिष्ठ अधिवक्ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित