नयी दिल्ली , जनवरी 24 -- राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश और तापमान में गिरावट के बावजूद शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'खराब' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में रहा, जिसमें सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5) की अधिकता देखी गई। चांदनी चौक में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 306 रहा। इसके अलावा सिरी फोर्ट में 302, वजीरपुर में 297 और आनंद विहार में 291 एक्यूआई दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के करीब द्वारका सेक्टर-8 में 286 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 273 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित