नयी दिल्ली , फरवरी 28 -- विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसे कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है।

बारामती में 28 जनवरी को हुए इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

जांच में पता चला है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले पायलट ने कहा था - "उफ, उफ"।

रिपोर्ट में मुख्य रूप से बारामती में मौजूद हवाई पट्टी के रखरखाव और वहां मौजूद इंतजामों में खामियों का भी पता चला है। इसमें बताया गया है कि रनवे की आखिरी बार री-कार्पेटिंग करीब 10 साल पहले मार्च 2016 में की गयी थी जिससे रनवे पर मौजूद मार्किंग धूमिल हो चुकी थी और रनवे की सतह की परतें निकल रही थीं।

साथ ही वहां स्थायी तौर पर एंबुलेंस या अग्निशमन की सुविधा भी नहीं थी। किसी चार्टर्ड विमान द्वारा अनुरोध किये जाने पर हवाई पट्टी के अनुरोध पर बारामती नगर निगम द्वारा उनका प्रबंध किया जाता है।

एएआईबी ने कहा है कि विमान हादसे की जांच अभी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित