पुणे , अप्रैल 25 -- महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव के परिणामों से पहले ही मौजूदा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के अति उत्साही समर्थकों ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में बड़े-बड़े बैनर लगाकर उन्हें "महाराष्ट्र की भावी मुख्यमंत्री" के रूप में पेश किया है।

आगामी चार मई को होने वाली मतगणना से पहले ही इन पोस्टरों ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इन बैनरों के जरिए समर्थकों ने न केवल उनकी जीत का विश्वास जताया है, बल्कि उन्हें राज्य के शीर्ष पद का दावेदार बताकर अग्रिम बधाई भी दी है। बारामती सीट पर उपचुनाव 23 अप्रैल को संपन्न हुए थे, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दुखद निधन के कारण रिक्त हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित