मुंबई , अप्रैल 08 -- महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में 53 उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद रोचक बन गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में निधन के बाद यह उपचुनाव राज्य की राजनीति का केंद्र बन गया है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस ने आकाश मोरे को मैदान में उतारा है। इसके अलावा करुणा मुंडे और निर्दलीय अभिजीत बिचुकले की मौजूदगी से मुकाबले में अनिश्चितता बढ़ गयी है।

चुनाव को निर्विरोध कराने के प्रयास हुए थे, लेकिन 53 उम्मीदवारों के मैदान में बने रहने और कांग्रेस के पीछे न हटने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस उपचुनाव में कुल 3,83,767 मतदाता परिणाम तय करेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अप्रैल है, मतदान 23 अप्रैल को होगा और परिणाम चार मई को घोषित किये जाएंगे। इस चुनाव में "स्थानीय बनाम बाहरी" एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा है, क्योंकि 53 में से 30 उम्मीदवार बारामती के बाहर के हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित