बाराबंकी , दिसंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना हैदरगढ़ अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 42 पर कोहरे के चलते ओवरटेक कर रहे स्कॉर्पियो की टक्कर अल्टिका कार से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार काफी दूर खाई में जाकर गिरी। इसके चलते दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान छपरा बिहार निवासी 35 वर्षीय बबलू आजमगढ़ निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। घायलों में मोहम्मद ताहिर (55),आसिफ (22) व कमरुद्दीन अंसारी (64) को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित