बाराबंकी , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गयी।
पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मसौली क्षेत्र के गांव कुरथरा निवासी सत्य प्रकाश उर्फ मोहित शराब नशे का आदी था। इस लत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आज अपराह्नकरीब 12 बजे घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। सिर पर गंभीर चोट लगने से सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ गोलू और सात वर्षीय पुत्री सृष्टि हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान मारपीट में मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित