बाराबंकी , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक वेंडर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मुमताज (35) के रूप में हुई है, जो स्टेशन पर ट्रेनों में समोसा बेचने का काम करता था। सुबह करीब 8:30 बजे वह ट्रेन में सामान बेच रहा था, तभी लखनऊ से आ रही बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित