बाराबंकी , फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रविवार देर रात छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के बक्सुपुर गांव निवासी बलराम प्रतिदिन की तरह छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बलराम बाहर नहीं निकल सके। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक उनकी जलकर मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित