बारां , मार्च 17 -- राजस्थान के बारां जिले में राशन डीलर संघर्ष समिति के नेतृत्व में गत एक मार्च से चला आ रहा राशन डीलर आंदोलन जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) से वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है।
आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक गजेंद्र सुमन के नेतृत्व में मंगलवार को समिति की डीएसओ से वार्ता हुई। वार्ता में एक मार्च से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चला आ रहा आंदोलन स्थानीय स्तर की आठ मांगों पर लिखित समझौते एवं तीन मांगे राज्य स्तर की होने के कारण प्रदेश स्तर पर वार्ता के आश्वासन तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं और देश-विदेश के हालातों को मददेनजर रखते हुए स्थगित कर करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित