बारां , मई 08 -- राजस्थान में बारां जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण का विशेष अभियान आयोजित किया गया है।

जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में जिले भर में 42 विशेष सत्र लगाए गए, जिनमें 761 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के दलों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया।

श्री असावा ने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण है और समय पर टीकाकरण से बेटियों का स्वास्थ्य सुरक्षित किया जा सकता है।

ब्लॉकवार टीकाकरण में शाहाबाद में सर्वाधिक 124 किशोरियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा किशनगंज में 117, अंता में 107, बारां ब्लॉक में 105, छीपाबड़ौद में 88, अटरू में 76, मांगरोल में 72, छबड़ा में 44 और बारां शहर में 28 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।

अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्थानीय प्रशासन का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित