नैनीताल रामनगर , दिसंबर 25 -- संगीत की समृद्ध परंपरा को संजोए 150 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे बाबा श्री हरिबल्लभ संगीत सम्मेलन प्रतियोगिता-2025 में उत्तराखंड की होनहार बाल कलाकार गायत्री रिखाड़ी ने शानदार सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिष्ठित संगीत सम्मेलन का आयोजन जालंधर में किया गया, जिसमें देशभर से आए युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इंडिया लेवल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में पुणे, अमृतसर, लुधियाना, दिल्ली, लखनऊ, हल्द्वानी, कोलकाता, बनारस सहित विभिन्न शहरों से लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग वाद्य यंत्रों में अपनी-अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग की नॉन-परकशन (वाद्य यंत्र) श्रेणी में गायत्री रिखाड़ी ने बाँसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित