पुणे , अप्रैल 27 -- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री के छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके गुरु समर्थ रामदास के बारे में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस ने शास्त्री पर महाराज की विरासत को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणी भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति में की गई। उन्होंने इस घटना को शिवाजी महाराज की विरासत को कलंकित करने और महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुँचाने का एक निंदनीय प्रयास करार दिया।
श्री तिवारी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि सरकार किसान आत्महत्या, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, राज्य पर बढ़ते कर्ज और गैस की किल्लत जैसे गंभीर मुद्दों को हल करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक संरक्षण में जानबूझकर जन आस्था को निशाना बनाने वाले विवाद पैदा किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित