पटना , फरवरी 12 -- बापू टावर की ओर से राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, लोक भवन, पटना में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत "महात्मा गांधी का छात्र जीवन" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए बापू टावर के उप निदेशक ललित कुमार सिंह ने महात्मा गांधी के छात्र जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें छात्राओं को बतायी।
श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी बचपन में झूठ बोलने तथा चोरी करने जैसे गलत कार्यो की लत भी लग गई थी लेकिन उन्होंने इमानदारी पूर्वक अपने पिता को एक पत्र लिख कर अपने पापों का प्रायश्चित किया, जो कि बाद के उनके जीवन के लिए नैतिक संबल का आधार बना।
बापू टावर के प्रशाखा पदाधिकारी प्रत्यूष चन्द्र मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी एक औसत विद्यार्थी थे, इसके बावजूद उन्होंने सत्य और अहिंसा के सफल प्रयोग में अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं शिवानी कुमारी, पलक एवं राज नंदनी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. अख्तर ईमाम एवं शिक्षिका सुनीता कुमारी, मंजू कुमारी एवं अचर्ना मौर्या द्वारा भी छात्राओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रायें एवं शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित