अलवर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में हरसाना गांव में आपसी रंजिश में बाड़े में लगाई आग से 12 पशु झुलस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गल्लो देवी मीणा ने पुलिस में शिकायत की कि साेमवार रात करीब दो बजे के आस-पास अचानक पशुओं के बाड़े वाले छप्पर में आग की लपटें उठने लगीं। इसका पता चलने पर परिवार के लोग बाहर आए। शीघ्र ही आस-पास के लोग भी आ गए। आग वाले छप्पर से थोड़ी दूर दो पड़ोसी देखे गये। बाद में दोनों वहां से भाग निकल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित