अलवर , फरवरी 02 -- राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ परियोजना अलवर में छह से आठ फरवरी को भारत के बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशकों एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालकों की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

वन विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस कार्यशाला में 58 बाघ अभयारण्यों के क्षेत्र निदेशक एवं 18 राज्यों के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक शामिल होंगे। इस कार्यशाला में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, संजय शर्मा, राजस्थान के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री संजय शर्मा और अधिकारी शामिल होंगे।

कार्यशाला में बाघों के बचाव के लिये खाका बनाने के साथ ही और चीता परियोजना की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया जायेगा। तकनीकी सत्रों के दौरान मानव बाघ संघर्ष, अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 और बाघ आबादी के सक्रिय प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श एवं समीक्षा की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित