बागपत , मार्च 25 -- त्तर प्रदेश के बागपत पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत दो इंस्पेक्टर और 20 उप-निरीक्षकों (दरोगा) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार, बागपत कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर रामकुमार कुंतल को क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह इंस्पेक्टर संत शरण सिंह को साइबर थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
उप-निरीक्षकों में, रजनीश कुमार को थाना चांदीनगर से बागपत कोतवाली स्थानांतरित किया गया है, जबकि अमित कुमार को बागपत कोतवाली से थाना चांदीनगर भेजा गया है। अमोल शर्मा को बड़ौत कोतवाली से साइबर थाना भेजा गया है और प्रियव्रत को डोला चौकी से बड़ौत थाने में तैनाती मिली है।
दाहा चौकी प्रभारी रजत कुमार को डोला चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरोगा सुरेश कुमार का तबादला बड़ौत से सिंघावली अहीर किया गया है। डूंडाहेडा चौकी प्रभारी कुलजीत को बागपत जिला कारागार चौकी प्रभारी बनाया गया है।
जिला कारागार चौकी पर तैनात दरोगा अमित चौहान को डूंडाहेडा चौकी प्रभारी का पदभार दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात देवेंद्र शर्मा को हिंडन चौकी बालेनी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि हिंडन चौकी प्रभारी आरिफ अली को बड़ौत कोतवाली भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित