बालोतरा , मई 10 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे रविवार को बालोतरा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आसोतरा ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

श्री बागडे के मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में स्थित शिव धूनी के भी दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

राज्यपाल ने मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आस्था केंद्र भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित