जयपुर , मार्च 18 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को सामाजिक एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में डी.लिट्. (मानद) उपाधि से सम्मानित किया गया हैं।

श्रीमती दियाकुमारी को यह सम्मान आईआईएस. (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर द्वारा विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में श्री बागड़े मुख्य अतिथि थे।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती दिया कुमारी को यह तीसरी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व, उन्हें एमिटी यूनिवर्सिटी और निम्स यूनिवर्सिटी से भी इस उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताते हुए इस सम्मान के लिए राज्यपाल और विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होती है। यह केवल ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि व्यक्तित्व का विकास करती है, सोच को व्यापक बनाती है और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है। विशेष रूप से बालिका शिक्षा का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो वह पूरे परिवार और समाज के विकास में योगदान देती है।

समारोह में कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में पीएचडी, स्नातक तथा स्नातकोत्तर की 3450 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी वर्षों की मेहनत और उपलब्धियों का उत्सव मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित