जयपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर श्री बागडे ने गुरुवार को लोकभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रप्रेम, सुशासन और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने से जुड़े आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित प्रेरणा देने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित