जयपुर , मार्च 10 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्री बागडे दोपहर में अस्पताल में अपनी नियमित स्वास्थ्य जांच करा रहे थे कि उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया गया।
इस बीच चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर अस्पताल पहुंचे। राज्यपाल के इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित