जयपुर , जनवरी 28 -- राजस्थान की मौजूदा विधानसभा का पांचवा सत्र बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया।

इससे पहले श्री बागडे के विधानसभा पहुंचने पर अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल को विधानसभा के मुख्य द्वार पर आरएसी बटालियन ने सलामी दी। श्री बागड़े ने एक घंटे 21 मिनट 23 सेकेंड में अभिभाषण पूरा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित